{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Monsoon Entry MP: मंदसौर, रतलाम सहित 35 जिलों में दी मानसून ने दस्तक, इस सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने की उम्मीद

 

Rain Update MP: मध्यप्रदेश राज्य मंदसौर और रतलाम सहित प्रदेश के 35 जिलों में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। जबकि पिछली बार मंदसौर में मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी। ऑरेंज अलर्ट के बीच शहर सहित जिले में घने बादल छाए रहे और दिनभर धूप नहीं निकली। कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम ठंडा होने के कारण दिन का तापमान 29.8 व रात का पारा 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने मंदसौर में इस बार भी सामान्य से अधिक बारिश की संभावना बताई है। पिछली बार भी औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

आधे जून के बाद मौसम का मिजाज बदला। 40 डिग्री से भी ज्यादा तापमान रहने के बाद अब ठंडक का अहसास होने लगा है। बीते दिनों हुई हल्की व रिमझिम बारिश के बाद बुधवार को मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था। शहर में घने बादल छाए रहे जबकि नाहरगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में रिमझिम बारिश से सड़कें भीग गईं। इसको चलते किसानों ने खेतों में हंकाई-जुताई सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। इधर, कृषि अधिकारियों का कहना है कि किसान पर्याप्त बारिश के बाद ही बोवनी करें।

पिछली बार से 7 दिन पहले दी दस्तक, इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश के आसार

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अटका रहा मानसून

इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। अनुमान था कि मप्र में भी यह जून के पहले सप्ताह में आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अटका रहा। 13 और 14 जून को मानसून ने आगे बढ़ना शुरू किया। इसके बाद 15 जून को यह प्रदेश में पहुंचा। यह सामान्य तारीख से 1 दिन लेट रहा। मंदसौर में इसकी एंट्री बुधवार को हुई। इधर, पिछले साल मानसून 21 जून को प्रदेश में आया था। मंदसौर तक पहुंचने में करीब 4 दिन का वक्त लगा था। 25 जून 2024 को मंदसौर में मानसून ने दस्तक हुई थी।
 
सिस्टम 4 सक्रिय होने से जिले में आगामी दिनों में तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आंधी और बारिश के 4 सिस्टम सक्रिय हैं। गुजरात और आसपास के हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बना है। साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। पश्चिमी विक्षोभऔर टर्फ की गतिविधि भी तेज हो गई है। इन कारणों से मौसम पूरी तरह बदल गया है। आगामी कुछ दिनों में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।