{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP, राजस्थान, हरियाणा सहित सात राज्यों में मौसम विभाग ने किया लू का अलर्ट हुआ जारी देखिए 19 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश में 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है। राजस्थान प्रदेश में कल से 18 अप्रैल तक गर्मी प्रचंड रूप धारण कर सकती है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावनाएं भी जताई गई है। 
 
19 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम 

Weather Report: मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित देश के कई जिलों में अब झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी। कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिस कारण से तापमान में गिरावट आने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। लेकिन अब एक बार फिर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में लू चने और गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश में 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है। राजस्थान प्रदेश में कल से 18 अप्रैल तक गर्मी प्रचंड रूप धारण कर सकती है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावनाएं भी जताई गई है। 

इसके अलावा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और पंजाब व हरियाणा में कल से 18 अप्रैल तक लू चल की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रचंड गर्मी लोगों के जीवनस्तर को प्रभावित कर सकती है। हालांकि हरियाणा और पंजाब में अभी हाल ही में हुई बारिश से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पिछले दिनों अधिकतम तापमान 44 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया था। 

गुजरात और केरल में भी 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच मौसम गर्म और आर्द्र रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर रात में भी अत्यधिक गर्मी महसूस की जा सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

19 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। IMD की रिपोर्ट के अनुसार 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के बाद 19 और 20 अप्रैल को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 

इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना अभी दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन 18 अप्रैल तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान कई राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।