Haryana weather update : आज पंजाब - हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम, हरियाणा पंजाब में 24 साल में 17 बार साथ आया मानसून
Today weather update: मानसून ने रविवार को पंजाब व जम्मू-कश्मीर में भी दस्तक दे दी। अब देश में सिर्फ हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ के अलावा राजस्थान-पंजाब के कुछ हिस्से ही बचे हैं, जहां मानसून की एंट्री नहीं हुई है। हालांकि, हरियाणा में बादल छाए हुए हैं। मंद-मंद हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून बादल छाए हुए हैं। सोमवार या मंगलवार को मानसूनी बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 114% बारिश का अनुमान है। यानी 475 मिमी. बारिश हो सकती है। सामान्य बारिश 438 मिमी. है।
हरियाणा और पंजाब में 24 साल में 17 बार साथ आया
हरियाणा व पंजाब में 2001 से 2024 तक मानसून 17 बार एकसाथ आया। 5 बार पंजाब के बाद हरियाणा में आया। 2 बार पंजाब से पहले एंट्री की।
जल्दी या देरी से आने पर भी होती रही है रिकॉर्ड बारिश
हरियाणा में मानसून आने की सामान्य तारीख 29 जून है। 24 साल में यह 13 बार पहले आया। इसमें 4 बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। 11 बार देरी से आया। इसमें 2 बार ज्यादा बरसा। 2010 में 5 जुलाई को आया, तब 557 मिमी. बारिश हुई थी। 2021 में 13 जून को आया तो 571.5 मिमी. बारिश हुई। रविवार को प्रदेश में दिन का पारा 1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। यह पंचकूला में सबसे कम 32.7 और सिरसा में सर्वाधिक 42 डिग्री रहा।
आगे क्याः 26 जून तक बारिश की संभावना
अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं आ रही हैं। मानसून का टर्फ ठीक है। हरियाणा में आज या कल में मानसून एंट्री कर सकता है। 26 जून तक बारिश के
आसार हैं। 25 को ऑरेंज अलर्ट है।