Kal Ka Mausam: मप्र में 6 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट, रतलाम सहित 49 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल
Rain Alert MP: मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के रतलाम सहित लगभग 49 जिलों में 6 अगस्त से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी केंद्र भोपाल के अनुसार प्रदेश के लगभग 49 जिलों में अगले 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मध्यम से भारी बारिश (कल का मौसम) होने का अनुमान है। हालांकि पिछले लगभग चार दिनों से प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी ही देखने को मिल रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के अनुसार 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से प्रदेश में होने वाली बारिश (Rain Update MP) से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आएगी। बता दें कि प्रदेश में इस बार मानसून के देरी से पहुंचने के कारण बारिश सामान्य से कम हुई है। जिस कारण से प्रदेश में ऑल ओवर अभी तक लगभग 15% कम बारिश हुई है।
रतलाम और भोपाल सहित प्रदेश के लगभग 49 जिलों में 6 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम और भोपाल सहित लगभग 49 जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की ओर से 6 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम जिले में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के कारण प्रदेश के रतलाम, भोपाल सहित गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह और निवाड़ी, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, दतिया और शिवपुरी जिले में बारिश होने का अनुमान है।
7 अगस्त को इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश राज्य में 7 अगस्त को भी रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सतना, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी सहित भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच और मंदसौर में तेज बारिश होने का अनुमान है। हालांकि प्रदेश में इस बार जून महीने में 14% और जुलाई महीने में ओस्त से 13% कम बारिश हुई।