Haryana weather update : हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बरसात
haryana news:प्रदेश में मानसून के धीमी होने के साथ ही 27 जुलाई से फिर से वर्षा की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। अभी शनिवार को सात जिलों में वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिलने और उमस बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हुए। इसके चलते सिरसा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री तक पहुंच गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून अभी कमजोर है। इसके चलते शनिवार को प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। मगर 27 जुलाई से फिर से मानसून एक्टिव होगा। इससे कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया। उसके साथ ही तेज वर्षा भी हो सकती है। इस माह के अंत तक बेहतर वर्षा हो सकती है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के जिलों में धूप खिली और उमस रही। करनाल के इंद्री क्षेत्र में 10.5 एमएम वर्षा हुई। बादल वाही होने के कारण मौसम बदला रहा। हिसार में मौसम बदला लेकिन गर्मी रहने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
इन जिलों में आज वर्षा की संभावना
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल ।