हरियाणा के किसानों के लिए सुकून भरी खबर, आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा में दो तरफ से होगी मानसून की एंट्री
उमसभरी गर्मी झेल रहे हरियाणावासियों को सुकून देने वाली खबर है। मानसूनी हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से आ रही हैं। जब ये दोनों ओर से आती हैं तो अच्छी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 20 जून को देर रात से ही मौसम बदल जाएगा। 21 से 25 जून तक अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।
22-23 को कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। इन्हीं दिनों में यूपी व राजस्थान दोनों ओर से प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावना है। इससे गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मानसून 22 जून को दिल्ली तक पहुंच जाएगा, जबकि सामान्य तारीख 30 जून है। है। पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सों को भी अगले 2-3 दिन में कवर कर लेगा। ऐसा बहुत कम होता है कि जून में ही मानसून देश में फैल जाए। आमतौर पर मानसून पूरे देश को 8 जुलाई तक कवर करता है।
गुजरात-राजस्थान पार कर यूपी पहुंचा मानसून, इसी महीने देश में छा जाएगा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान, गुजरात पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्व जिले सोनभद्र तक दस्तक दे दी है। बिहार-झारखंड के भी कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में निम्न दबाव के दो क्षेत्र एक साथ बने हुए हैं। पहला बिहार-झारखंड के ऊपर और दूसरा, राजस्थान के ऊपर। मानसून के दौरान यहबहुत अच्छा संकेत है जब दोनों तरफ से निम्न दबाव के क्षेत्र मानसून को अंदर की ओर खींचेंगे और पूरे देश में झमाझम बारिश कराएंगे।