{"vars":{"id": "115716:4925"}}

हरियाणा के चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे, फसल को भारी नुकसान, आज भी 11 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

 

हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक और हिसार में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कैथल में देर रात बूंदाबांदी हुई। तेज हवा सिरसा में 150 से ज्यादा खंभे गिर गए। काफी संख्या में पेड़ टूट गए हैं। यहां ओलावृष्टि भी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।


हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। आज फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

वहीं सिरसा, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार की सुबह से ही यमुनानगर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है।

किसानों को सलाहः कुछ दिन पकी

फसलों की कटाई और रबी फसलों की बुवाई टालें। कृषि उत्पादों को सुरक्षित जगह रखें, खुले धान को ढक दें।