{"vars":{"id": "115716:4925"}}

बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन 'अर्नब' मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़  समेत 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

 

भोपाल, 25 सितंबर (इ खबर टुडे)। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'अर्नब' ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तबाहीमचा दी है। चक्रवात देर रात 11 बजे से 1 बजे के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से टकरा गया।


यूपी-बिहार और मप्र और छत्तीसगढ़   में भारी बारिश की चेतावनी 
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 


पूर्वोत्तर राज्य, अंडमान-निकोबार और केरल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।