{"vars":{"id": "115716:4925"}}

राजस्थान, झारखंड , मध्य प्रदेश के बाद यूपी में तेजी से बढ़ा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

पिछले कई दिनों तक मुंबई और उसके आसपास रहा मानसून, कल मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गया दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से एक सप्ताह पहले राजस्थान में भी आ पहुंचा है। जिससे कई जिलों में मध्य से अधिक बारिश हुई है।


बिहार मौसम का हाल 

झारखंड के कई इलाकों को प्रभाव में लेने के बाद मानसून ने सामान्य समय से 5 दिनों की देरी से उत्तर प्रदेश में दस्तक दी है। बिहार में पिछले 24 घंटे से बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिवारों को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यूपी में मानसून बढा तेजी से आगे 


उत्तर प्रदेश में मानसून का आगमन 13 जून को होता है। कल सोनभद्र बलिया, मऊ, गाजीपुर, समेत विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगी और अगले दो से तीन दिन में लखनऊ सहित 40 से अधिक के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।  50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जिससे गर्मी से भी राहत मिलेगी।


मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंचा मानसून 

मध्य प्रदेश की सीमा में पहुंचा मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। कल भोपाल ,इंदौर, उज्जैन ,जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर ,ग्वालियर, चंबल, संभाग के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना है इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके रायकवार ने जानकारी दी की वर्तमान में मानसून उत्तरी सीमा, बाड़मेर, जोधपुर, ग्वालियर, खजुराहो ,सोनभद्र, गया से होकर गुजर रही है।


 पूरे झारखंड में मानसून पहुंची 


मानसून ने पूरे झारखंड को अलर्ट कर लिया है. जिससे 18 जून को भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना है. रांची प्रशासन ने 19 जून को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है । उड़ीसा में भी भारी बारिश की सूचना है। जहां पिछले 24 घंटे में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।