रतलाम नगर निगम में भाजपा के 47 प्रत्याषी घोषित
Nov 11, 2014, 21:50 IST
अभय कोठारी होगें जावरा नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवार
उज्जैन ,11 नवंबर (इ खबरटुडे)।प्रदेष भाजपा प्रवक्ता एवं संभागीय चयन समिति के संयोजक विजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने बताया कि रतलाम नगर निगम पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही प्रत्याषी चयन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। रतलाम नगर निगम के 49 वार्ड में से 47 वार्ड प्रत्याषियों के साथ ही जावरा व नीमच के नगर पालिका अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। शेष दो वार्डों के प्रत्याषियों की घोषणा बुधवार को नामांकन समय के पूर्व की जायेगी। श्री सिसौदिया ने बताया कि प्रदेष में नगरीय निकायों के चुनावों की दृष्टि से पार्टी प्रत्याषियों के चयन की प्रत्याषियों की प्रक्रिया को विकेन्द्रीत कर तीन स्तरीय बना दिया था। जिला चयन समिति, संभागीय समिति, प्रदेष चयन समिति को अपने स्तर पर प्रत्याषियों के चयन का काम पूर्ण करने को अधिकृत कर दिया था। प्रदेष के 10 नगर निगमों के चुनाव हो रहे है। संभागीय चयन समिति ने मंगलवार की सुबह देवास नगर निगम के पार्षदों की सूची के साथ ही 6 नगर पालिका अध्यक्षों की घोषणा की थी। देवास नगर निगम के शेष रहे वार्ड क्र. 9 में भारतीय जनता पार्टी ने दिलीप बांगर को अपना प्रत्याषी बनाया है। जावरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अभय कोठारी को उम्मीदवार बनाया है। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष के लिए श्री को अपना प्रत्याषी घोषित किया है। रतलाम नगर निगम के पाषदों की सूची निम्नानुसार है। 1 श्रीमती निशा यशवंत फतरोड़ 2 श्री ताराचंद पंचोनिया 3 श्री भगतसिंह भदौरिया 4 श्री सोनूसिंह 5 श्रीमती इंदुबाला अनिल गोखरू 6 श्रीमती सोना विजय शर्मा 7 श्री प्रहलाद पटेल 8 श्रीमती सीमा टांक 9 श्री पप्पु श्रीलाल पुरोहित 10 श्री बाबुलाल गरवाल 11 श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा 12 श्री अरूण पुरूषोत्तम राव 13 रिक्त 14 श्री सुरज जाट 15 श्रीमती बबीता मोहनलाल वर्मा 16 श्रीमती कल्पना धरमचंद छाजेड़ 17 श्रीमती अनिता कटारा 18 श्रीमती सीमा अग्रवाल 19 श्री अशोक पोरवाल 20 श्री संदीप यादव 21 श्री सुशील सिलावट 22 श्री कैलाश भाई मीणा 23 श्रीमती शांता राहोरी 24 श्रीमती फरीदा बानो आदिल खोकर 25 श्री अशोक देवड़ा 26 श्री मंगल लोढ़ा 27 श्री मोहम्मद सलीम मेव 28 श्री हितेश शर्मा कामरेड 29 श्रीमती सुशीला परमार 30 श्री दिनेश हीरा भाई पटेल 31 श्रीमती साधना विजय कैथवास 32 श्रीमती मीरा भरतलाल परमार 33 श्री अशोक यादव 34 श्रीमती रेखा रवि जौहरी 35 श्री गोविन्द काकानी 36 श्री रणजीतसिंह परिहार 37 श्री मरियम मंसूरी 38 श्रीमती सायना अनवर खान 39 श्री स्मित औझा 40 श्रीमती मोनिका गोपाल सोनी 41 श्रीमती मीना बालमुकुन्द चावड़ा 42 श्रीमती नवमाला अशोक शर्मा 43 श्री प्रेम उपाध्याय 44 श्री जाकीर रावटी वाला 45 श्रीमती ललिता नंदकिशोर पंवार 46 श्रीमती श्यामा सतीशचंद्र शर्मा 47 श्रीमती बिस्मिल्लाह कुरैशी 48 रिक्त 49 श्री धीरज व्यास