{"vars":{"id": "115716:4925"}}

प्रसूति गृह में डॉक्टर नहीं, शिकायत कलेक्टर को

 

डॉक्टर थम्ब इम्प्रेशन मशीन पर उपस्थिति दर्ज करने गई थी

उज्जैन,14 जनवरी (इ खबरटुडे)। सख्याराजे प्रसूति गृह में सोमवार शाम चिकित्सक के नहीं होने पर प्रसूता के परिजनों ने इसकी शिकायत कलेक्टर को कर दी। कलेक्टोरेट से सिविल सर्जन के पास इसकी जानकारी पहुंची। इस पर सिविल सर्जन ने वास्तविक स्थिति से कलेक्टोरेट को अवगत करवाया है। सोमवार को शाम के समय एक प्रसूता को उसके परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे थे।  यहां उन्हें महिला चिकित्सक उपस्थित नहीं मिली। इस पर प्रसूता के परिजनों ने कलेक्टर को सूचना दी। इसी के चलते कलेक्टोरेट से कलेक्टर के पीए ने सिविल सर्जन डॉ.सी.डी.शर्मा का इस बात से अवगत करवाया। इस पर सिविल सर्जन ने वास्तविक स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि सोमवार को शाम को डॉ. अचला महाराजा की डयूटी थी।  वे सख्याराजे प्रसूति गृह से अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए थम्ब इम्प्रेशन मशीन पर आई थी। इस शिकायत के तत्काल बाद जिला अस्पताल में डॉक्टर और नसर्ें सतर्क होकर अपने काम में लग गये थे।