{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 उज्जैन / आधी रात को वेयर हाउस की जांच लेकिन अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं

 
 

उज्जैन,03 अप्रैल(इ खबर टुडे / ब्रजेश परमार)। महिदपुर तहसील अंतर्गत ग्राम लोटिया जुर्नादा स्थित मां आशापुरा वेयर हाउस में बुधवार देर रात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई की जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा जानकारी देने से बचती रही । गुरूवार को घंटों फोन लगाने पर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया,जबकि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरभि जैन ने जांच को स्वीकारा और अधिकृत जानकारी के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को ही अधिकृत बताया। एसडीएम  अजय हिंगे ने छापामार कार्रवाई की वेयर हाउस का नाम बताते हुए पुष्टि की लेकिन वे भी पूरी जानकारी से अनभिज्ञता जताते रहे।

बुधवार देर रात मां आशापुरा वेयर हाउस ग्राम लोटिया जूनार्दा में यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों का कहना था कि गेहूं की अवैध भंडारण का मामला रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने अचानक वेयरहाउस पर दबिश दी और लगभग 1000 कुंतल से अधिक गेहूं की अवैध भंडारण की स्थिति सामने आई है। सामने आया कि वेयर हाउस संचालक ने किसानों से कम दाम में गेहूं खरीदा और शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने ही वेयरहाउस में इसका भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। खाद्य नियंत्रण विभाग की टीम ने पंचनामा बनाते हुए पूरे मामले को गोपनीय रखा जा रहा है। अधिकारी एक दुसरे का हवाला देकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। यह भी सामने आ रहा है कि एक ही नाम एवं पंजीयन पर यहां कई वेयर हाउस संचालित किए जा रहे हैं। जांच में कई तथ्यों को छुपाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। 10 अप्रेल से समर्थन मुल्य की खरीदी के लिए

इस वेयरहाउस के अंतर्गत चार समिति का केंद्र एक ही स्थान पर बनाया गया है। चार समिति का केंद्र यहां एक ही स्थान पर बनाया जाना भी शंका के दायरे में देखा जा रहा है। हाल ही में भोपाल के बैरसिया MLA विष्णु खत्री के वेयर हाउस में सरकारी खरीदी से पहले ही 6522 क्विंटल गेहूं रखा मिला है। जिसे ब्लैक लिस्टेड करते हुए सहकारी समिति पर भी कार्रवाई की गई है। समर्थन मुल्य पर खरीदी से पूर्व ही इतनी मात्रा में वेयर हाउस में गेहुं निकलना शंका को जन्म दे रहा है। इस मामले में एसडीएम महिदपुर अजय हिंगे ने स्वीकार किया कि मां आशापुरा वेयर हाउस पर रेड हुई है। उन्हें पूरे मामले की जानकारी व्यस्तता के कारण नहीं हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह रेड की थी वे पूरी जानकारी दे सकती हैं।जिला आपूर्ति नियंत्रक शालू वर्मा से कई बार काल करने पर भी वे देर शाम तक नो रिप्लाय रही।कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी महिदपुर सुरभि जैन का कहना था कि जिला आपूर्ति अधिकारी ही इस मामले में जानकारी देंगी वे ही अधिकृत हैं।