श्मशान में जलती चिता से मास निकालकर खाने वाला अघोरी किन्नर गिरफ्तार
उज्जैन,1 सितम्बर(इ खबर टुडे)। धर्मनगरी उज्जैन के चकतीर्थ श्मशान पर जलती चिता से मास निकाल कर खाने वाले अघोरी किन्नर को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उसके खिलाफ सेनापति काल भैरव समिति की और से थाने में शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 301, 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की ।
सोमवार को सोश्यल मिडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर लोगों ने हैरान करने वाला मामला देखा था। सोश्यल मिडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुए विडियों में खुद को अघोरी और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली काली उर्फ नंद गिरी श्मशान घाट पर एक जलती चिता के पास नजर आ रही थी। विडियों में वह चिता से निकालकर मास खाती नजर आ रही है। इस विडियों के सामने आने पर संतों ने गुस्सा जताया था। वायरल वीडियो में संबंधित अघोरी हाथ में तलवार लिए जलती चिता के पास खड़ी दिखाई दे रही है।
श्मशान वासी के नाम से जारी वीडियो में अघोरी कहती हुई सुनाई देती है कि …अब इंसान को खाएंगे आप लोग…जय भवानी…ये देखो गरम गरम है अभी निकाला…बहुत टेस्टी है तुम्हारा जीवन से भी ऐसा खेलूंगी…बहुत बड़े-बड़े तांत्रिकों को सबका मार दिया मेरे से बच के रहना। इंसान को खाना, गरम-गरम राख लगाना, भूत प्रेत से खेलना, खोपड़ी से खेलना ये हमारा काम है। हमारे से बच के रहो। ऐसा गरम-गरम इंसान को खा रहे हैं हम।…किसी के बस की बात नहीं है इंसान को गरम-गरम उठा के खाना। ये हमारा जीवन है। ये हम क्या कर सकते हैं तुम्हारा सोच के बाहर है। तुम सोच लो मैं क्या कर सकता हूँ। ऐसा गर्म-गर्म इंसान को खाने वाली। ये देखो फिर…पेट भर गया। वीडियो अघोरी ने अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हुआ । थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के अनुसार विडियो उनके संज्ञान में आया था।
वायरल वीडियो को लेकर जूना अखाडा के महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी महाराज बोले - ये बर्दाश्त नहीं। देखिए, अघोर साधना को गोपनीय रखना जरूरी है, उनको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जो भी साधक सार्वजनिक करता है वो कहीं ना कहीं ढोंगी हो सकता है। इस प्रकार का कृत्य जो कि मानव मांस के भक्षण का दृश्यांकन करने वाला हो, वो नर पिशाच की श्रेणी में आता है। इस बात को समझना होगा। बहुत तेजी के साथ इस प्रकार की कुचेष्टाएँ हो रही हैं। इसको शासन को संज्ञान में लेना होगा।"
सीएसपी पुष्पा प्रजापति के मुताबिक मंगलवार को जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने चिता से छेडछाड करने के इस मामले में आरोपी काली उर्फ नंद गिरी को बीएनएस की धारा 301,25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में पेश किया है। वायरल विडियो उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मसान का बताया जा रहा है जो कि नगर निगम उज्जैन के अधिकार क्षेत्र में हैं।