{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 उज्जैन : निर्माणाधीन होटल में संग्रहित करीब 10 लाख के पटाखे बरामद, युवक हिरासत में

 

 

उज्जैन,31 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। नीलगंगा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को क्षेत्र के शास्त्रीनगर में आवासीय क्षेत्र में निर्माणाधीन होटल में छुपा कर संग्रहित रखे करीब रूपए 10 लाख के पटाखा बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ पिता जगदीश शर्मा 26 वर्ष को हिरासत में लिया है। उसका भाई शिवम शर्मा अभी नहीं मिला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर गली नं.9 के निवासी के यहां अवैध रूप से बडी मात्रा में पटाखा संग्रहण की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा था। अवैध रूप से पटाखा संग्रहण के आरोपी का सौरभ शर्मा का पास में ही निवास है। उसने पटाखों का संग्रहण उसके आवासीय क्षेत्र में निर्माणाधीन होटल के प्रथम तल पर किया था। आरोपी सौरभ ने बताया कि उसका भाई अभी बाहर गया हुआ है। पटाखा का संग्रहण उसने इंदौर से लाकर किया जाना बताया है। पुलिस ने पटाखों को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।