{"vars":{"id": "115716:4925"}}

13,500 फीट की ऊंचाई से छलांग... उज्जैन की अमिता ने रचा इतिहास

उज्जैन की अमिता बनीं प्रदेश की पहली महिला “ए” सर्टिफाइड स्काईडाइवर
 
रूस में 13,500 फीट की ऊंचाई से लगाए करीब 25 सफल जंप

उज्जैन,18 अक्टूबर (इ खबर टुडे / ब्रजेश परमार)। आसमान की ऊंचाइयों को छूने के जुनून ने उज्जैन की अमिता गौड़ को एक नई पहचान दिलाई है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए अमिता अब मध्य प्रदेश की पहली महिला “ए”  सर्टिफाइड स्काईडाइवर बन गई हैं। उन्होंने रूस के विरोजनी शहर में करीब एक महीने की कठिन स्काईडाइविंग ट्रेनिंग पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की।

अमिता ने अपने एडवेंचर सफर की शुरुआत नेपाल में बंजी जंपिंग से की थी। इसके बाद स्काईडाइविंग के प्रति उनका जुनून बढ़ता गया और उन्होंने इसे बाकायदा प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ाने का फैसला किया।

रूस में 13,500 फीट की ऊंचाई से जंप
रूस में प्रशिक्षण के दौरान अमिता ने करीब 13,500 फीट की ऊंचाई से लगभग 25 जंप किए। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव और विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा। सुरक्षा कारणों से उन्हें दो रातें बंकर में बितानी पड़ीं। इसके अलावा खराब मौसम ने भी ट्रेनिंग में कई चुनौतियां पैदा कीं, लेकिन अमिता ने हिम्मत नहीं छोड़ी और अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
एएफएफ से शुरू हुई ट्रेनिंग-
अमिता के मुताबिक, उनकी स्काईडाइविंग