महाकाल में श्रावण के 8 दिन: 29 लाख से अधिक श्रद्धालु आए, शीघ्र दर्शन से 3.5 करोड कमाए
उज्जैन,7 अगस्त(इ खबर टुडे)। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के बीते 8 दिनों में रेकार्ड तोर्ड श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। इस दरमियान मंदिर समिति को शीघ्र दर्शन की व्यवस्था से 3.5 करोड से अधिक की कमाई हुई है। नो लास नो प्राफिट के आधार पर बेचे जाने वाले लड्डू प्रसादी ही 2.35 करोड से अधिक का बिका है। मंदिर में माताओं के लिए शिशु आहार कक्ष की शुरूआत भी कर दी गई है।
29 लाख से अधिक श्रद्धालु आए
सावन और भादो में बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 8 दिनों में 29 लाख 28 हजार 349 श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर चुके हैं। 30 जुलाई से 6 अगस्त तक मंदिर में इतनी भीड़ रही कि रिकॉर्ड टूट गए। सबसे ज्यादा 3 अगस्त को 6.13 लाख लोग पहुंचे।
497.439 क्विंटल लड्डू बिका
भक्तों के साथ मंदिर की आमदनी भी बढ़ी है। लड्डू प्रसाद में 8 दिन में 497.439 क्विंटल लड्डू बिका। इससे मंदिर समिति को 2 करोड़ 35 लाख 26 हजार 650 रुपये मिले। रोजाना औसतन 62 क्विंटल लड्डू बिका।
शीघ्र दर्शन से 3.50 करोड मिले
शीघ्र दर्शन सुविधा के लिए 1,40,228 लोगों ने टिकट लिया। ऑनलाइन 32,490 और काउंटर से 1,07,738 टिकट। इससे रूपए 3 करोड़ 50 लाख 57 हजार की आय हुई।
स्थानीय सुविधा बरकरार
6 अगस्त को कुल 3,00,296 दर्शनार्थी पहुंचे। इनमें 15,527 ने 250 रुपये वाला शीघ्र दर्शन टिकट लिया। वहीं कांवड़ यात्री, स्थानीय लोग और रेगुलर दर्शनार्थी मिलाकर 51,689 लोगों ने हरसिद्धि और गेट-1 से फ्री में दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए मंदिर में अतिरिक्त बैरिकेड, पेयजल और मेडिकल की व्यवस्था की गई है।
शिशु स्तनपान कक्ष शुरू
विश्व स्तनपान सप्ताह पर महाकाल मंदिर ने पूर्व में की गई पहल को एक बार फिर से विस्तारित किया है। मंदिर परिसर में 'शिशु आहार कक्ष' शुरू किया गया है। उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि फैसिलिटी सेंटर, मानसरोवर गेट और अन्नक्षेत्र में ये कमरे बनाए गए हैं। यहां धात्री माताएं अपने शिशुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में स्तनपान करा सकेंगी। "छोटे बच्चों के साथ दर्शन करने आने वाली माताओं को पहले दिक्कत होती थी। अब उन्हें सम्मानजनक जगह मिलेगी।" समिति ने कहा कि भविष्य में इस सुविधा को और विस्तार दिया जाएगा। पूर्व में कलेक्टर एवं मंदिर समिति के तत्तकालीन अध्यक्ष संकेत भोंडवे के कार्यकाल 2017-18 के दौरान इसके लिए एक कक्ष बनाया गया था।
दिनवार दर्शनार्थियों की संख्या
30 जुलाई 2026 – 2,23,542
31 जुलाई 2026 – 2,79,841
01 अगस्त 2026 – 4,19,732
02 अगस्त 2026 – 4,76,109
03 अगस्त 2026 – 6,13,849
04 अगस्त 2026 – 3,17,331
05 अगस्त 2026 – 2,97,649
06 अगस्त 2026 – 3,00,296
8दिनों में 2.35 करोड़ लड्डू प्रसाद विक्रय
30 जुलाई: 46.225 क्विंटल — ₹21,84,350
31 जुलाई: 52.765 क्विंटल — ₹25,06,100
01 अगस्त: 69.989 क्विंटल — ₹33,01,600
02 अगस्त: 76.010 क्विंटल — ₹35,90,400
03 अगस्त: 77.360 क्विंटल — ₹36,70,800
04 अगस्त: 63.226 क्विंटल — ₹29,97,100
05 अगस्त: 53.318 क्विंटल — ₹25,13,100
06 अगस्त: 58.546 क्विंटल — ₹27,63,200
8 दिन में शीघ्र दर्शन से आय
ऑनलाइन टिकट: 32,490
काउंटर टिकट: 1,07,738
कुल टिकट: 1,40,228
कुल आय: ₹3,50,57,000
स्त्रोत- श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति।