हरियाणा का सबसे नया जिला कौन-सा है? जानिए पूरी जानकारी
Haryana New District: हरियाणा भारत का एक प्रमुख राज्य है, जिसकी स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है और यह राज्य 6 मंडलों में विभाजित 22 जिलों में बंटा हुआ है।
सबसे नया जिला
हरियाणा का सबसे नया जिला चरखी दादरी है। पहले यह भिवानी जिले का हिस्सा था, लेकिन 2016 में इसे अलग कर स्वतंत्र जिला बना दिया गया। यह नया जिला बनने के बाद हरियाणा में जिलों की संख्या 22 हो गई।
नाम की कहानी
"चरखी दादरी" नाम दो हिस्सों से मिलकर बना है—चरखी और दादरी। माना जाता है कि ‘दादरी’ नाम ‘दादर’ झील से निकला है, जो मेंढकों से भरी रहती थी। संस्कृत में मेंढक को "दादुर" कहते हैं, जिससे यह नाम बना। बाद में इसमें ‘चरखी’ जोड़ा गया।
सबसे बड़ा और छोटा जिला
सबसे बड़ा जिला: सिरसा (4,277 वर्ग किमी)
सबसे छोटा जिला: फरीदाबाद (204 वर्ग किमी)