{"vars":{"id": "115716:4925"}}

लाल डोरा के कब्जा धारी बनेंगे मालिक, दावे आपत्ति में यह दस्तावेज करने होंगे प्रस्तुत,10 जून तक अपनी जानकारी उपलब्ध करवाएं

 

लाल डोरे के अंतर्गत कब्जाधारियों को अब प्रदेश सरकार मालिकाना हक देने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नगर निगम प्रशासन ने 9844 प्रापर्टियां चिह्नित की है जो लाल डोरा क्षेत्र में है। इन लोगों की शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा की साइट पर लिस्ट सार्वजनिक कर दी है।

नगर निगम प्रशासन ने अब इन प्रापर्टियों पर काबिज लोगों ने अपील की है कि वे अपने नाम चिह्नित कर उनकी डिटेल निगम को उपलब्ध करवाए ताकि पूर्व में हुए सर्वे से डाटा मिलान कर आगामी समय में लोगों को संपत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जा सकें। उपनिगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित आबादी देह तथा लाल डोरा के अंतर्गत आने वाली सम्पत्तियों के अधिभोगियों को सम्पत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने हैं। इसलिए लोग 10 जून तक अपनी जानकारी उपलब्ध करवाएं।


दावे आपत्ति में ये दस्तावेज करने हैं प्रस्तुत

पिछले 10 वर्षों का बिजली बिल।

पिछले 10 वर्षों का पानी बिल। कोई भी सरकार द्वारा जारी किया गया दस्तावेज जैसे वोटर कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जीएसटी पंजीकरण प्रमाण पत्र आदि. जिसमें पता शामिल हो ।


अधिकार के पिछले 10 वर्षों का पता लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

पिछले 10 वर्षों के अधिकार का पता लगाने के लिए सम्पत्तिकर रसीदें। पिछले 10 वर्षों के

अधिकार का पता लगाने के लिए निर्मित संरचना का प्रमाण।