{"vars":{"id": "115716:4925"}}

राज्य सेवा परीक्षा- 2023 का रिजल्ट : 204 पदों के लिए सूची जारी ,पन्ना के अजीत टॉपर, रतलाम के सिद्धार्थ को 17वीं रैंक

 

एमपी पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट शनिवार देर शाम जारी कर दिया। 229 पदों के लिए यह रिजल्ट 87-13 प्रतिशत के फॉर्मूले के आधार पर जारी किया गया है। टॉप 10 में दो लड़कियां हैं। 87 फीसदी हिस्से में शामिल 204 पदों की यह सूची जारी की गई है। इसमें 112 लड़के और 92 लड़कियां हैं। फिलहाल 13 फीसदी यानी 25 पद होल्ड पर रखे गए हैं। पन्ना निवासी अजीतकुमार मिश्रा इस बार टॉपर रहे हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश चौहान रहे। रतलाम जिले के रावटी के रहने वाले सिद्धार्थ मेहता को 17वीं रैंक मिली हैं। वे डिप्टी कलेक्टर बनेंगे। डिप्टी कलेक्टर के पद पर 24 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 10 लड़कियां हैं।

डीएसपी के 19 पदों में से 13 पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। गुना की मोनिका धाकड़ का चयन डीएसपी के लिए हुआ है।

ये टॉप 10

1: अजीत कुमार मिश्रा

966.00

2: भुवनेश चौहान

941.75

3: यशपाल सवारकर

909

4: अभिषेक जैन

889.25

5: अनुराग गुर्जर

888.25

6: प्रिया अग्रवाल

885.00

7: विवेक अग्रवाल

671-00

8: अर्पिता राय

869.50

9: सूरज सिंह

862.9

10: अल्पेश सिंघई

862.00

प्रमुख पदों की चयन सूची

डिप्टी कलेक्टरः 24 में से 9 महिला (8 महिलाओं के लिए आरक्षित) उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी): 19 में से 13 महिला (6 महिलाओं के लिए आरक्षित) जनपद पंचायत सीईओः 15 में से 6 महिला (5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित।

इसलिए 2024 के बाद आया 2023 का रिजल्ट

भविष्य में क्या बदलेगा?

- आयोग अब नई भर्तियों में कटऑफ, मेरिट और उत्तर-पुस्तिकाओं का ऑनलाइन प्रकाशन लागू कर रहा है। एमपीपीएससी ने कहा, भविष्य में विवाद न हों, इसके लिए कैटेगरीवार कटऑफ और ई-आंसर शीट पोर्टल शुरू किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी श्रीवास्तव के मुताबिक, मप्र सिविल सेवा नियम 1961 के अनुसार सीधी भर्ती की सीनियरिटी चयन सूची की तारीख से तय होगी, न कि ज्वाइनिंग डेट से। वहीं डायरेक्ट भर्ती और प्रमोशन दोनों में सीनियरिटी नियुक्ति आदेश की तारीख से मानी जाएगी।

श्रेणीवार कटऑफ जारी न होने से अभ्यर्थियों ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए। आरक्षित वर्ग की डबल गिनती का आरोप लगा। हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुख्य परीक्षा परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी।।

कहां रुकी प्रक्रिया : मुख्य परीक्षा 2024 में हुई, परिणाम मार्च-अप्रैल तक आना था, पर हाईकोर्ट की रोक से इंटरव्यू टल गए। बाद में जुलाई-अगस्त 2025 में इंटरव्यू हुए। अंतिम सुनवाई जुलाई 2025 में हुई। इस देरी से 2023 बैच के करीब 8,400 अभ्यर्थी प्रभावित हुए।

अजीत कुमार मिश्राः पन्ना के रहने वाले अजीतकुमार मिश्रा ने इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज से बीएससी के साथ ही उन्होंने पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। फिलहाल वे मैहर में नायब तहसीलदार थे। उन्होंने कहा कि बिना थके, बिना रुके लगन से जुटे रहना ही सफलता का कारण बना। माता-पिता का सपना पूरा हो गया है।

भुवनेश चौहान : 2021 में

रायसेन जिले के गूगलबाड़ा निवासी भुवनेश चौहान को डीएसपी रैंक मिली है। इस बार वे डिप्टी कलेक्टर बने हैं।

यशपाल स्वर्णकारः सागर के रहने वाले यशपाल स्वर्णकार टॉप 3 पर रहे। 2022 में जीएसटी इंस्पेक्टर के तौर पर चयनित हो चुके हैं। पिता किसान हैं। इस बार डिप्टी कलेक्टर बने हैं।

अभिषेक जैनः इंदौर में रहकर

सेल्फ स्टडी से तैयारी करने वाले अभिषेक जैन 2024 की चयन सूची में वे डीएसपी बने थे, जबकि इस बार उन्होंने टॉप 10 में चौथा स्थान पाया है। अब वे डिप्टी कलेक्टर बनेंगे।