आधार कार्ड बनवाने , अपडेट करवाने पर अब देना होगा अधिक शुल्क
Updated: Oct 3, 2025, 08:43 IST
यूआइडीएआइ ने आधार कार्ड अपडेट की 1 अक्टूबर से नई फीस लागू कर दी है। यह 30 सितंबर 2028 तक प्रभावित रहेगी। उसके बाद फिर से इस बारे समीक्षा होगी। लागू नई दरों के अनुसार नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा ,परंतु अपडेट सेवाओं पर 40 से लेकर 125 तक फीस देनी होगी।
आधार सेवाओं का लागू शुल्क
नया आधार कार्ड फ्री बनेगा
बायोमैट्रिक अपडेट 100 से 125 रुपए।
डेमोग्राफिक के साथ या बिना अन्य अपडेट 100 से 125 रुपए।
नाम या पता बदलने पर 50 से 75 रुपए।
दस्तावेज अपडेट जैसे की आवास पहचान पर 50 से 75 रुपए।
दस्तावेज अपडेट ऑनलाइन 50 से 75 रुपए
आधार खोज व रंगीन प्रिंट 30 से 40 रुपए