{"vars":{"id": "115716:4925"}}

इस दिन शुरू होगी हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना, मिलेंगे 2100 रुपए

इस दिन शुरू होगी हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना, मिलेंगे 2100 रुपए
 

 हरियाणा में जल्द ही सरकार लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा करने वाली है। इसके लिए पहले आवेदन मांगे जाएंगे। उसके बाद पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना मिलना शुरू हो जाएगा। हरियाणा सरकार ने बजट में लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की थी। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर ली गई हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही इस योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके लिए कुछ कमियां फिलहाल बची हुई हैं, उनको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान​ किया हुआ है। 


रीब महिलाओं के फिरेंगे दिन
इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। ऐसा होने से इन महिलाओं को आ​र्थिक रूप से काफी सहायता मिलेगी। 2100 रुपये प्रति महीना में यह महिलाएं अपना घर चला सकेंगी। ऐसी गरीब महिलाओं को इससे लाभ होगा जिनकी आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। इसके अलावा आ​र्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को भी इससे काफी लाभ होगा। 


आवेदन से पहले जरूरी काम करवाएं महिलाएं
फिलहाल सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन नहीं मांगे हैं। आवेदन शुरू होने की सरकार कभी भी घोषणा कर सकती है। ऐसे उन महिलाओं को जो इसके लिए पात्र हैं, कुछ कार्य पहले ही करवा लेने चाहिएं। पात्र महिलाओं का हरियाणा सरकार के अंत्योदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इसलिए जिन महिलाओं ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उनको जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए। इसके लिए अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से भी लिंक करवाना जरूरी है क्योंकि सरकार इस योजना के तहत जो रा​शि बैंक खाते में डालेगी, उस बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।