{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Karva chauth : करवा चौथ पर हरियाणा में किस जिले में किस समय दिखेगा चांद, कथा का मुहूर्त , सिद्धि योग का शुभ संयोग

करवा चौथ पर हरियाणा में किस जिले में किस समय दिखेगा चांद
 

पति की लंबी आयु व बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार को विवाहिताएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। महिलाएं चांद देखकर व्रत खोलती हैं। विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा विभाग विभाग के अधीन कल्पना चावला तारामंडल में एजुकेशन ऑफिसर संजीव कुमार के मुताबिक, हरियाणा में 10 अक्टूबर को चांद निकलने का औसत समय करीब 8:13 बजे है। जिलों के अनुसार कुछ मिनट और सेकंड के अंतर से अलग-अलग समय रहेगा। यमुनानगर में सबसे पहले (8:08 बजे) तो सिरसा में सबसे बाद में (8:20 बजे)
चांद दिखेगा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के अनुसार,

सवा घंटे कथा का मूहुर्त, सिद्धि योग का शुभ संयोग

ज्योतिषिचार्य डॉ. रामराज कौशिक के अनुसार, यह पर्व कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार व्रत का समय सुबह 6:19 बजे से रात 8:13 बजे तक रहेगा। करवा माता का पूजन
व कथा सुनने का मुहूर्त शाम 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे तक है। इस बार करवा चौथ व्रत सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र में है, जिसे शुभ संयोग माना जाता है। मान्यता है कि इस संयोग में व्रत से कई गुना फल मिलता है।

पौराणिक मान्यता : पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत के

बारे में श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को बताया था। इससे पहले शिव जी ने माता पार्वती को बताया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का निर्जला व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं। यह व्रत प्रेम व समर्पण का प्रतीक है

हरियाणा के किस जिले में कब दिखेगा चांद

यमुनानगर 8:08

अम्बाला 8:09

पंचकूला 8:09

करनाल 8:10

कुरुक्षेत्र 8:11

कैथल 8:12

फरीदाबाद 8:13

पानीपत 8:13

सोनीपत 8:13

पलवल 8:14

गुरुग्राम 8:14
रोहतक 8:15

झज्जर 8:15

जींद 8:15

रेवाडी 8:16

भिवानी 8:17

चरखी दादरी 8:17

नूंह 8:17

महेंद्रगढ़ 8:18

फतेहाबाद 8:19

हिसार 8:19

सिरसा 8:20