{"vars":{"id": "115716:4925"}}

हरियाणा सरकार ने 12 IAS को किया इधर से उधर, एक IFS अ​धिकारी भी बदला

 

 हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ रही है। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 12 अ​धिकारियों तथा एक आईएफएस अ​धिकारी का तबादला कर दिया है। टीएल सत्यप्रकाश को परिवहन विभाग का अतिरिक्त कार्यभारी दिया गया है। वहीं सीजी रजनी कांथन को मानव संसाधन विभाग का आयुक्त लगाया गया है। इसके अलावा यश जालुका को गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। वैसे तो सरकार समय-समय पर अ​धिकारियों के तबादले करती रहती है, लेकिन इस समय अचानक से इन अ​धिकारियों के तबादले करना, सरकार की सख्ती दिखा रहा है। इससे साफ है नायब सैनी सरकार काफी कुछ करना चाहती है। 


राज्य सरकार ने बुधवार को इन अ​धिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इनमें कुछ अ​धिकारियों को नई नियु​क्ति दी हैं तो कुछ को इधर से उधर किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अ​धिकारी टीएल सत्यप्रकाश कई जिलों में डीसी रह चुके हैं। अब उनको परिवहन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं सीजी रजनी कांथन को मानव संसाधन विभाग का आयुक्त और सचिव लगाया गया है। इसके अलावा उनको वित्त तथा सामान्य प्रशासन विभाग और सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन का सचिव भी बनाया गया है। सरकार ने सीजी रजनी कांथन को महत्वपूर्ण पद दिया है। 


इसके अलावा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अ​धिकारी शेखर विद्यार्थी को अ​ग्निशमन सेवा का महानिदेशक और आर्काइव विभाग का सचिव एवं आयुक्त लगाया गया है। आईएफएस अ​धिकारी एस नारायणन को उच्चतर ​शिक्षा महानिदेशक लगाया गया है। इसके अलावा उनको सचिव भी बनाया गया है। आईएएस अ​धिकारी आमना तस्नीम को विदेश सहयोग विभाग का निदेशक, राहुल हुड्डा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस सचिन गुप्ता को हरियाणा शहरी विकास प्रा​धिकरण पंचकूला का प्रशासन और शहीद संपदा पंचकूला का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। 


नगर निगमों के आयुक्त लगाए
सरकार ने आईएएस अ​धिकारी आनंद कुमार शर्मा को रोहतक नगर निगम का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त लगाया गया है। आयुष सिन्हा को मानेसर नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है। 
अखिल पिलनी यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त, सलोनी शर्मा को फरीदाबाद नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त, बलप्रीत सिंह को अंबाला नगर निगम के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त लगाया गया है। यश जालुका को गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।