{"vars":{"id": "115716:4925"}}

दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी, आज से सड़कों पर चलेगी 400 नई इलेक्ट्रिक बसें

 

दिल्ली में सेवा नगर स्थित कुशक नाला डिपो में आज दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन इंटर कनेक्टर योजना का केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शुभारंभ कर दिया है। दिल्ली की सिएम रेखा गुप्ता के साथ उन्होंने 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि इस साल के लास्ट तक 2080 इलेक्ट्रिक बस दिल्ली की सड़कों पर उतारी जाने वाली है। वहीं अगले साल तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सारे वाहन 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक कर दिए जाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी की पब्लिक और प्राइवेट तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 9000 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाने वाले हैं।


इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा, वसुंधरा स्वराज, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी आदि उपस्थित रहे।