Vande Bharat express :खुर्जा जंक्शन से 5 घंटे में लखनऊ और 7 घंटे में अयोध्या का रास्ता होगा तय
Jun 13, 2025, 08:18 IST
वंदे भारत से यात्री अब खुर्जा से अब मात्र साढ़े पांच घंटे में लखनऊ और साढ़े सात घंटे में अयोध्या पहुंच सकेंगे। गुरुवार से आनंद विहार जंक्शन से अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है।
ट्रेन सुबह सात बजकर दस मिनट और रात को दस बजे खुर्जा जंक्शन पर पहुंचेगी। बृहस्पतिवार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर अयोध्या जाने के लिए ट्रेन पहली बार खुर्जा जंक्शन पर रुकी, जिसमें केवल एक यात्री राजेश अयोध्या के लिए रवाना हुए। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए खुर्जा जंक्शन स्टेशन से
तीन दोस्तों ने पहला टिकट खरीदा, जिसमें अभिषेक ठाकुर, दिव्यांश और सौरभ कुमार हैं.
वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या जाते समय स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुक कर गई थी। इसी तरह रात को भी आनंद विहार जाते समय दो मिनट के लिए रुक कर गई