{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Haryana News: हरियाणा में कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, नायब सरकार ने बढ़ाई सैलरी, देखिए सरकार द्वारा जारी लेटर 

 

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 118000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने हेतु लेटर जारी कर दिया है। 
पाठक को बताने की प्रदेश सरकार ने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारियों की सैलरी में सरकार ने आज 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की है।

वेतन बढ़ोतरी को लेकर मानव संसाधन विभाग ने किया लेटर जारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद मानव संसाधन विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर लेटर जारी कर दिया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार सरकार के वेतन बढ़ोतरी के  आदेश 1 जून से लागू होंगे। प्रदेश में वर्तमान में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत तकरीबन 1.18 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं।

इन कर्मचारियों को 13 अक्टूबर 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत मर्ज किया गया था। इससे पहले यह कर्मचारी DC रेट व कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे काम कर रहे थे। बता दें कि 2024 में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाई को HKRN के कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।