{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Hisar Airport Flight  : हरियाणा से राजस्थान के लिए हवाई सफर की शुरुआत, पांच घंटे का सफर होगा अब एक घंटे में 

 डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तरफ से फ्लाइट की सुविधा की मंजूरी दी गई है। अब हिसार  के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट फ्लाइट उड़ान भरेगी और जयपुर एयरपोर्ट तक का सफर एक घंटे पांच मिनट में पुरा कर लेगी।
 

अब हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए पांच घंटे का सफर अब एक घंटे 5 मिनट में होगा। इसके लिए  डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तरफ से फ्लाइट की सुविधा की मंजूरी दी गई है। अब हिसार  के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट फ्लाइट उड़ान भरेगी और जयपुर एयरपोर्ट तक का सफर एक घंटे पांच मिनट में पुरा कर लेगी।

हालांकि यह फ्लाइट सुविधा दिल्ली से शुरू होगी। दिल्ली एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट हिसार एयरपोर्ट पर आएगी और वहां से जयपुर के लिए रवाना होगी। इससे पहले यात्रियों को ट्रेन व सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता था। जहां पर सड़क मार्ग पर लोगों को पांच घंटे से ज्यादा का समय लगता था, लेकिन अब एक घंटे 5 मिनट में ही सफर पूरा हो जाएगा। इस फ्लाइट के लिए टाइम टेबल व किराया निर्धारित कर दिया गया है।

हिसार से जयपुर तक फ्लाइट की सुविधा 12 सितंबर से  होगी। यह फ्लाइट प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। इसे लिए 1950 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। यह फ्लाइट सुविधा सीधी नहीं चलाई, बल्कि दिल्ली से फ्लाइट उड़ान भरकर हिसार एयरपोर्ट पर आएगी और वहां से जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।

यह सुविधा सप्ताह में एक दिन यानी शुक्रवार को मिलने वाली है। जबकि सप्ताह में एक हर शुक्रवार व रविवार को हिसार से अयोध्या के दिन वाया जयपुर का रूट रहेगा। इस सुविधा से यात्रियों की करीब चार घंटे के समय की बचत होने वाली है, क्योंकि हिसार से जयपुर  बाई रोड जाने के लिए पांच घंटे का समय लगता है, लेकिन अब फ्लाइट से एक घंटा 5 मिनट में यह सफर तय हो जाएगा

हिसार-चंडीगढ़ की फ्लाइट के टाइमटेबल को बदला 

हिसार एयरपोर्ट से यात्रियों को अब चंडीगढ़, अयोध्या, दिल्ली की फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। इसके तहत हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट अब सोमवार व बुधवार को सुबह 10 बजे जाएगी और यह फ्लाइट 11 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।

वापसी में यह फ्लाइट सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से उड़ेगी और सुबह 9:40 बजे हिसार पहुंचेगी। पहले हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार उड़ान भरती थी। यह दोपहर 3:20 बजे हिसार से उड़ती थी और 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। इसी तरह वापसी में यह फ्लाइट शाम 4:55 बजे उड़ती थी और 5:55 बजे हिसार पहुंचती थी।