{"vars":{"id": "115716:4925"}}

युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित

रोजगार मेले में 9 अलग अलग क्षेत्र की संस्थाओं में मिलेगा रोजगार का अवसर

 

अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाएं

रतलाम 20 जुलाई(इ खबर टुडे ) जिला रोजगार अधिकारी अभिषेक कटारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन  21 जुलाई 2026 को शासकीय आई.टी.आई रतलाम, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में किया गया है, जिसमें बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

 

मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार भर्ती की जाएगी। कंपनी जस्ट डायल इंदौर में स्नातक, एंड्रॉयड फोन एवं बाइक धारक अभ्यर्थियों के लिए बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के 10 पद, कवच ग्लोबल कनेक्ट्स प्रा. लि. अहमदाबाद में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मशीन ऑपरेटर के 100 पद, कृष्णा दर्पण एग्रो प्रा. लि. उज्जैन में 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सेल्स एग्जीक्यूटिव के 15 पद, कॉरपोरेट देखो वेंचर लिमिटेड रतलाम में 12वीं एवं स्नातक अभ्यर्थियों के लिए मैनेजर बैक ऑफिस एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव के 25 पद तथा प्रतिभा स्वराज लिमिटेड उज्जैन में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थियों के लिए मशीन ऑपरेटर के 300 पद उपलब्ध हैं।

 

इसके अलावा माही ग्रुप ऑफ एजुकेशन में पीएचडी, एमएससी (नर्सिंग), एमबीए, एमए, बीसीए, एमसीए एवं पीजीडीसीए योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए लेक्चरर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एचआर मैनेजर, एडमिन एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 40 पद, ईप्का लेबोरेट्रीज लिमिटेड रतलाम में 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनी एवं एमएमएसकेवास ट्रेनी के 20 पद, अंकलेसरिया ऑटोमोबाइल रतलाम में आईटीआई मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक एवं ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के 5 पद तथा जेपीएफएल फिल्म प्राइवेट लिमिटेड, नासिक में आईटीआई फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट एवं डीजल मैकेनिक ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनी के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष तक होना चाहिए।  चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

 

इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में  21 जुलाई 2026 को  प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई रतलाम, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।