रतलाम / पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नई विशेष ट्रेनें संचालित
रतलाम, 11 नवंबर (इ खबर टुडे)। दीपावली एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें खड़की–दुर्गापुरा–जयपुर, बांद्रा टर्मिनस–खातीपुरा और अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन 09714 खड़की से 15 नवंबर 2026 (रविवार) को 00.50 बजे खुलकर रतलाम (16.00/16.10 बजे) होते हुए अगले दिन 00.30 बजे दुर्गापुरा पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन 09713 जयपुर से 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को 22.30 बजे खुलकर रतलाम (शनिवार 07.30/07.40 बजे) होते हुए अगले दिन 22.30 बजे खड़की पहुँचेगी। इसका मुख्य ठहराव लोनावला, पनवेल, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गापुरा रहेगा। इसमें एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर एवं जनरल सेकंड क्लास कोच रहेगे।
ट्रेन 09718 बांद्रा टर्मिनस से 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को 16.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (शुक्रवार 05.40/05.50), मंदसौर, नीमच एवं चित्तौड़गढ़ होते हुए अगले दिन 15.05 बजे खातीपुरा पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन 09717 खातीपुरा से 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को 15.15 बजे खुलकर चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर एवं रतलाम (गुरुवार 03.20/03.30) होते हुए अगले दिन 15.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसका मुख्य ठहराव बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर। इसमें एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर एवं जनरल सेकंड क्लास कोच रहेंगे।
अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
ट्रेन 09427 तत्काल प्रभाव से मंगलवार को अहमदाबाद से 00.55 बजे प्रस्थान कर दाहोद (04:48/04:50) एवं रतलाम (06:10/06:15) होते हुए अगले दिन 11.45 बजे राजगीर पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन 09428 राजगीर से 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को 14.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम (गुरुवार 18.13/18:18) एवं दाहोद होते हुए अगले दिन 23.25 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। इसका मुख्य ठहराव आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, आगरा, टूंडला, प्रयागराज सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बख्तियारपुर व नालंदा सहित अन्य प्रमुख स्टेशन।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा करने से पहले ट्रेनों के ठहराव, समय और वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या RailOne ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।