{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 ग्रीष्मकालीन भीड़ के मद्देनज़र पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

 
 

रतलाम,29 मार्च (इ खबर टुडे )।  पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार हैः

Ø  ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल को 29 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 30 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Ø  ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 26 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 27 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Ø  ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल को 29 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09006 भिवानी – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Ø  ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल को 29 अप्रैल, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल को 01 मई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Ø  ट्रेन संख्या 09309 इंदौर–हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल को 28 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 22 एवं 24 मई, 2026 को नहीं चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09310 हज़रत निज़ामुद्दीन–इंदौर स्पेशल को 29 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 23 एवं 25 मई, 2026 को नहीं चलेगी।

Ø  ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल को 25 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 पटना–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 26 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

Ø  इंदौर खडकी साप्ताहिक साप्ताहिक स्‍पेशल-ट्रेन संख्या  09324 इंदौर खडकी स्‍पेशल, 29 जुलाई 2026 तक विस्तारित। ट्रेन संख्या  09323 खडकी - इंदौर स्‍पेशल 30 जुलाई 2026 तक विस्तारित।

Ø  बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल- ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी स्पेशल 12 जुलाई, 2026 तक विस्तारित  ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 जुलाई, 2026 तक विस्तारित

Ø  बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक स्पेशल- ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल 13 जुलाई, 2026 तक विस्तारित, ट्रेन संख्या 09705 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 12 जुलाई, 2026 तक विस्तारित

Ø  वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल- ट्रेन संख्या  09111 वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल 27 जुलाई 2026 तक विस्तारित। ट्रेन संख्या  09112 गोरखपुर – वडोदरा स्पेशल 29 जुलाई 2026 तक विस्तारित।

Ø  वडोदरा मऊ साप्ताहिक स्‍पेशल -   ट्रेन संख्या  09195 वडोदरा मऊ स्‍पेशल, 25 जुलाई 2026 तक विस्तारित। ट्रेन संख्या  09196 मऊ वडोदरा स्‍पेशल, 26 जुलाई 2026 तक विस्तारित।

Ø  बीकानेर – साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल-  ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर–साई नगर शिरडी स्पेशल 11 जुलाई 2026 तक विस्तारित। ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर स्पेशल 12 जुलाई 2026 तक विस्तारित।

Ø  अजमेर – सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल-ट्रेन संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर स्पेशल 15 जुलाई 2026 तक विस्तारित। ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर अजमेर
स्पेशल 16 जुलाई 2026 तक विस्तारित।

Ø  हिसार – वलसाड साप्ताहिक स्पेशल- ट्रेन संख्या 04727 हिसार – वलसाड स्पेशल 15 जुलाई 2026 तक विस्तारित। ट्रेन संख्या 04728 वलसाड - हिसार
स्पेशल 16 जुलाई 2026 तक विस्तारित।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी जानकारी ले सकते हैं