{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन गंभीरता से करें - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

 नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत एवं धन्यवाद समारोह
 
 

रतलाम, 28 सितम्बर(इ खबर टुडे) । दायित्व मिलना और उसका निर्वहन करना अलग-अलग बात हैं। दायित्व मिले या ना मिले, मगर पार्टी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन किस प्रकार से करते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के सभी नव नियुक्त जिला पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें, कभी ऐसा कोई कार्य ना करें, जिससे उन्हें या पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़े। भाजपा में कई ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्हें दायित्व मिला या ना मिला हो, लेकिन उनका सर्वत्र सम्मान होता है।

यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत एवं धन्यवाद समारोह में कही। समारोह में श्री काश्यप ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। पदाधिकारियों द्वारा श्री काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को पुष्पमाला पहनाकर नियुक्ति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय के साथ महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मंचासीन रहे।

श्री काश्यप ने कहा कि पार्टी में मिले दायित्व को पहले समझना और फिर उसके अनुरूप कार्य करना चाहिए। टीम वर्क से हर कार्य सफल होता है। रतलाम में जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति से पूर्व एक-एक नाम पर चर्चा हुई और फिर फैसला आया है। पार्टी की अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसमें हर वर्ग को सम्मान और प्रतिनिधित्व मिलता है। दो साल बाद निकायों के चुनाव और उससे पूर्व सहकारिता चुनाव संभावित है।

 विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिसीमन के साथ होना हैं। भाजपा का अगला समय बूथ जीता, चुनाव जीता का रहेगा, इसलिए सभी पदाधिकारी निरंतर तैयारी करें। श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के रुप में भाजपा को अच्छा नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाने कोई कसर ना छोड़े। रतलाम में पहले भी भाजपा पांचों विधानसभा जीती है, इसलिए यदि मेहनत सही दिशा में हुई तो फिर से पांचों सीटें जीतने से कोई रोक नहीं पाएगा।

आरंभ में जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जो भी दायित्व दिया है उसका निर्वहन पूरी शिद्दत से करें। समारोह का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार जिला महामंत्री महेश सोनी ने माना।

 जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, प्रदीप चौधरी, अनिता कटारिया, पदमा जायसवाल, कीर्ति शरण सिंह, प्रहलाद राठौर, विप्लव जैन, सोनु यादव, जिला मंत्री अशोक पण्डिया, प्रताप सिंह, अनुज शर्मा, कैलाशीबाई चारेल, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, सह-कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार (होस्टल), कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह-कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह डोडिया तथा सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।