{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 

यात्रीगण कृपया ध्यान देवे / उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

 

रतलाम, 16  अक्टूबर (इ खबर टुडे)।  दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्‍या 09617 उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से रात 21:15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के चंदेरिया (23.43/23.45 बुधवार) होते हुये अगले दिन 11.15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला  पहुंचेगी। 


यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09618 दिल्ली सराय रोहिल्ला–उदयपुर सिटी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के चंदेरिया (01.00/01.02 शुक्रवार) होते हुये अगले दिन 04:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुडगाँव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2- टियर, एसी 3- टियर, एसी इकोनॉमी, स्लीपर क्लास, जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।