{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम के विप्लव जैन बने भाजयुमो प्रदेश महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर; ढोल-धमाकों के साथ मनाया जश्न

 
 

​रतलाम, 03 अप्रैल (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही रतलाम में उत्साह का माहौल है। रतलाम भाजयुमो के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन को प्रदेश संगठन में महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा की गई इस घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी हर्ष व्याप्त है।

​शुक्रवार सुबह जैसे ही विप्लव जैन के मनोनयन की खबर आधिकारिक हुई, शहर के कार्यकर्ता और युवा नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह 10:00 बजे बड़ी संख्या में समर्थक विप्लव जैन के न्यू रोड स्थित निवास पर एकत्रित हुए।

कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल की थाप पर युवा कार्यकर्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विप्लव जैन के परिजनों से मिलकर एक दूसरे का मुँह मीठा किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर युवा मोर्चा के रविंद्र पाटीदार (जिला महामंत्री), संजय पांचाल, शुभम चौहान जिला मंत्री, जलत सांखला जिला उपाध्यक्ष, सत्यजीत सिंह राजावत (जिला कार्यालय मंत्री), आयुष पडियार, जय जाजोरिया, राहुल रांका,चिराग असरानी गौरव टांका मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

​संगठन में बढ़ता कद
​विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने को उनके सक्रिय नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतिफल माना जा रहा है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि उनके प्रदेश स्तर पर जाने से रतलाम जिले के युवाओं की आवाज को और मजबूती मिलेगी। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि विप्लव जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।