Ratlam News: रतलाम में हुई बेमौसमी बारिश से तापमान में आई गिरावट, ठंड ने दी दस्तक
Ratlam News: रतलाम में हुई बेमौसमी बारिश से तापमान में आई गिरावट, ठंड ने दी दस्तक Ratlam News: मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम शहर में 26 अक्टूबर रविवार को को हुई बेमौसमी बारिश से मौसम में बदलाव दिखाई दिया है। रतलाम जिले में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट (Ratlam weather update) हुई है। रविवार को बारिश के बाद ठंडी हवाओं का दौरा आज भी जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो आगे आने वाले समय में भी ऐसा ही मौसम (Weather update) रहने की संभावना है। रतलाम जिले में पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन एक्टिव होने के कारण यह बेमौसमी बारिश हुई है। आज 27 अक्टूबर की सुबह भी दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान परिवर्तित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस तूफान की वजह से आने वाले दिनों में भी रतलाम जिले में बारिश (Rain update Ratlam) होने का अनुमान है।
बेमौसमी बारिश से तापमान में हुई गिरावट
रतलाम जिले में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह मध्य भारत की ओर बढ़ने से हो रही बेमौसमी बारिश से दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में भी कमी नजर आई है। ठंडी हवा चलने के कारण रात के समय में लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शहर समेत जिले में बारिश के बाद हल्की धुंध ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि रविवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश से शहर और जिले में मौसम में हुए बदलाव के कारण आमजन को ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है।
बारिश के बाद रतलाम जिले में दिन के तापमान में भी 1.2 डिग्री के लगभग गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन 29 अक्टूबर रतलाम जिले का मौसम (Ratlam Weather) ऐसा ही रहेगा। मौसम में हुए इस अचानक बदलाव से रहवासियों को सुबह व रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। (Weather update Ratlam)