रतलाम / दो महिलाओं ने दिखाई क्रूरता, कुत्ते के पिल्ले को गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटा, प्रकरण दर्ज
रतलाम,07मार्च(इ खबर टुडे)। शहर के पॉश कॉलोनी में जानवर के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई। कॉलोनी के दो महिलाओं ने क्रूरता दिखाते हुए कुत्ते के पिल्ले को गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटने का मामला सामना आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहर के पॉश कॉलोनी लाल बाग एवेन्यू में रहने वाली दो महिला दीपिका पति नितेश पाटीदार और पूजा पति श्रवण पाटीदार ने क्रूरता की हद पार कर दी। कॉलोनी में एक कुत्ते के पिल्ले को दोनों महिलाओ ने शुक्रवार शाम को दो पहिया वाहन के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद रहवासियों के साथ समाचार से जुड़े पत्रकारों ने संज्ञान लिया और इस मुद्दे को जमकर उठाया।
क्रूरता की सारी हद पार कर चुकी दोनों महिलाओं के विरुद्ध पत्रकारों ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी दोनों महिलाओं के विरुद्ध औद्योगिक थाना पहुंचकर पशु अधिनियमता क्रूरता के तहत शिकायत की। शिकायत के आधार पर उक्त दोनों महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।