{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम / दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी 

 
 

रतलाम, 18 मार्च(इ खबर टुडे)। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के दो मामले सामने आये हैं। दोनों ही मामलों में आत्महत्या का प्रारंभिक कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों ही मामले में मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पहला मामला स्टेशन रोड थाना अंतर्गत होमगार्ड कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय विशाल पवार (पिता मंगलेश पवार) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

​वही, आत्महत्या की दूसरी घटना कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीगांव से सामने आई है। यहाँ मोहन पाटीदार पिता रणछोड़ पाटीदार, उम्र 45 वर्ष ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या कारणों का पता चलेगा।