{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम / सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को डायल-112 वाहन की मदद से समय पर पहुँचाया अस्पताल 

​​​​​​​

 

रतलाम ,29 मई (इ खबर टुडे )। जिला रतलाम के थाना जावरा शहर क्षेत्र के महू नीमच हाईवे रोड पर पुलिस बटालियन के सामने 02 व्यक्ति घायल अवस्था में गिरे हुए है और गंभीर घायल है, इस दौरान मौके पर पहुंचे गंभीर घायल को डायल-112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया । 

जानकारी के अनुसार  थाना जावरा शहर मे महू नीमच हाईवे रोड पर पुलिस बटालियन के सामने 02 व्यक्ति घायल हो गए थे , पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में 16.43 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना जावरा शहर एफआरवी 09 में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

इस दौरान डायल-112 स्टाफ आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास एवं पायलेट मंगलेश्वर सूर्यवंशी ने मौके पर पहुंचे और  सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगो को एफआरव्ही वाहन मदद से शासकीय सिविल चिकित्सालय जावरा में भर्ती करवाया, घायल व्यक्ति 01. कमलेश पिता नंदाजी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पिपलोदी थाना रिंगनोद जिला रतलाम 02.  मन्नालाल पिता नंदाजी निवासी ग्राम पिपलौदी थाना रिंगनोद जिला रतलाम को डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिलने से उनका जीवन बच गया ।