{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग पर दो दिवसीय आयोजन श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे होगा

 
रतलाम 21 मई (इ खबर टुडे )  ।जे.एम.डी पैलेस स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे 22 व 23 मई को भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हो रहे इस आयोजन मे दो दिनों के दौरान 12 सत्र होंगे।

 इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता में वर्ग का शुभारंभ 22 मई को सुबह 09 बजे होगा। इस मौके पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा। वर्ग का समापन 23 मई को शाम 04ः15 बजे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य करेंगे।


दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ संभाग प्रभारी सुरेश आर्य जिला प्रभारी विवेक जोशी, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी नानालाल अटोलिया, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन एवं जिला मंत्री अनुज शर्मा की उपस्थिति मे होगा।


जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि  प्रशिक्षण  सत्र के प्रथम दिवस प्रदेष कार्यसमिति सदस्य मदनलाल राठौर, वैचारिक अधिश्ठान, पूर्व जिला अध्यक्ष कानसिंह चैहान, कार्यकर्ता विकास-संभाल-दायित्व बोध पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ विचार परिवार, प्रदेश  प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदया प्रदेष सरकार की उपलब्धियाॅ, मंदसौर जिला प्रभारी दिलीप सकलेचा हमारी कार्य पद्धति और प्रषिक्षण वर्ग संभाग टोली सदस्य विजय अठवाल, कार्यविस्तार की हमारी दृश्टि विशय पर संबोधित करेगे। प्रथम दिन अंत मे रतलाम जिला प्रभारी विवेक जोषी, व्यवहारिक सत्र मे मार्गदर्षन देगे। इसके बाद रात्रि मे आनंद उत्सव आयोजित होगा।


प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन प्रातः योग एवं प्रार्थना के बाद पहले सत्र मे 09:30 बजे जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय पार्टी का इतिहास एवं विकास , राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन मे संगठन की भूमिका , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार बूथ प्रबंधन ‘‘ स्थानीय कार्यक्रम मन की बात के विषय पर विचार रखेगे। दोपहर बाद आई.टी.विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल , सोशल मीडिया ‘‘ एआई‘‘ नमो एप्प‘‘ सरल एप्प विषय, सांसद सुधीर गुप्ता देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर मार्गदर्शन देगे। सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ नमो एप्प क्विज एवं डिजिटल प्रश्नोत्तरी करायेगे। इसके बाद संभाग प्रभारी सुरेश आर्य समापन सत्र को संबोधित करेंगे। जिला भाजपा द्वारा प्रशिक्षण सत्र की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।