सिंहस्थ 2028 : रतलाम रेल मण्डल के छ: छोटे स्टेशनों पर आकार ले रहे हैैं बारह नए हाईलेवल प्लेटफार्म्स
*** क्राउड होल्डिंग फैसिलिटी
*** पब्लिक एनाउंसमेन्ट सिस्टम
*** डिजीटल इन्फोर्मेशन सिस्टम
रतलाम,25 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। सिंहस्थ 2028 के विराट आयोजन को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा बडे पैमााने पर तैयारियां की जा रही है। सिंहस्थ के दौरान करोडों श्रद्धालुओं के ट्रेनों से उज्जैन पंहुचने के अनुमानों के चलते रेल मण्डल के छ: छोटे स्टेशनों का विस्तार किया जा रहा है। इन छोटे स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफार्म्स बनाकर इन्हे सर्वसुविधायुक्त रेलवे स्टेशनों में तब्दील किया जा रहा है।
रतलाम रेल मण्डल की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सुश्री हीना केवलरमानी ने रतलाम रेल मण्डल द्वारा सिंहस्थ को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि रेल मण्डल के छ: छोटे रेलवे स्टेशनों को बडे स्टेशनों में तब्दील किया जा रहा है। उज्जैन के समीप स्थित नईखेडी रेलवे स्टेशन को अपग्र्रेड कर यहां तीन हाई लेवल प्लेटफार्म्स बनाए जा रहे हैैं। इसके अलावा नईखेडी में छ: मीटर चौडाई के दो फुट ओव्हर ब्रिज,क्राउड होल्डिंग फैसिलिटी,सर्कुलेटिंग एरिया और एप्रोच रोड भी बनाए जा रहे हैैं। अभी तक महज फ्लैग स्टेशन रहा नईखेडी अब बडा स्टेशन बन जाएगा। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए पब्लिक एनाउंसमेन्ट सिस्टम और डिजीटल इन्फोर्मेशन सिस्टम के साथ साथ पेयजल बूथ और सुविधाघर भी बनाए जा रहे हैैं।
नई खेडी के अलावा पवासा,मोहनपुरा,पिंगलेश्वर,नागदा के समीप स्थित भाटीसुडा और रोहलखुर्द स्टेशनों पर भी नए हाईलेवल प्लेटफार्म्स बनाए जा रहे हैैं। इन सभी स्थानों पर छ: मीटर चौडाई के दो फुट ओव्हर ब्रिज,क्राउड होल्डिंग फेसिलिटी के साथ साथ पब्लिक एनाउंसमेन्ट सिस्टम और डिजीटल इन्फ ार्मेशन सिस्टम स्थापित किए जा रहे है,ताकि उज्जैन और नागदा स्टेशनों पर यात्रियों की भीड का दबाव कम किया जा सके।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि सिंहस्थ के दौरान देश विदेश से आने वाले लाखो श्रद्धालुओं को उज्जैन के मुख्य स्टेशन की बजाय आसपास के नए स्टेशनों से आने जाने की सुविधा उपलब्ध कराने से उज्जैन पर पडने वाले अतिरिक्त दबाव को नियंत्रित किया जा सकेगा।
इसके अलावा दूसरे कई छोटे रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त फुट ओव्हर ब्रिज,क्राउड होल्डिंग फेसिलिटी,पब्लिक एनाउंसमेन्ट सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस की सुविधाएं जुटाई जा रही है। रेल मण्डल में उज्जैन के समीप विक्रम नगर,चिन्तामन गणेश रेलवे स्टेशन,फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज,इन्दौर के समीप लक्ष्मीबाई नगर,मक्सी और देवास रेलवे स्टेशनों पर नए फुट ओव्हर ब्रिज,क्राउड होल्ंिडग फेसिलिटी,पब्लिक एनाउंसमेन्ट सिस्टम और डिजीटल इन्फोर्मेशन सिस्टम इत्यादि स्थापित किए जा रहे हैैं। इनमें से देवास और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर यात्रियों की अधिक संख्या के अनुमान के चलते फुट ओव्हर ब्रिज की चौडाई 12 रखी जाएगी।