{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 उधना - मधुबनी, उधना -हसनपुर रोड एवं काचीगुडा - श्रीगंगानगर स्पेशल यात्री गाड़ियों  के फेरे विस्तारित

 
 

रतलाम, 11 जून(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित उधना -मधुबनी, उधना - हसनपुर रोड एवं काचीगुडा  - श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। 


पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है :- 


1.    ट्रेन संख्‍या 09151 उधना मधुबनी स्पेशल 26 जून 2026 तक एवं ट्रेन संख्‍या 09152 मधुबनी उधना स्‍पेशल 28 जून 2026 तक विस्तारित की गई है। 
2.    ट्रेन संख्‍या 09031 उधना हसनपुर रोड स्‍पेशल 28 जून 2026 तक एवं ट्रेन संख्‍या 09032 हसनपुर रोड- उधना स्‍पेशल 30 जून 2026 तक विस्तारित की गई है। 
3.    ट्रेन संख्या 07053 काचीगुडा  - श्रीगंगानगर स्पेशल 18 जूलाई 2026 तक एवं ट्रेन संख्या 07054 श्रीगंगानगर -काचीगुडा  स्पेशल 21  जूलाई 2026 तक विस्तारित की गई है।


ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।