त्यौहारों को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस– जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित
Oct 2, 2026, 18:09 IST
रतलाम 02 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल को 12 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09705 जयपुर –बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 11 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवन ऐप से भी जानकारी ले सकते हैं।