त्योहारों को देखते हुए रतलाम मंडल से गुजरने वाली सात स्पेशल जोड़ी ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित
रतलाम,11 सितम्बर(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा आने वाली विभिन्न त्योहारों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री दबाव को समायोजित करने तथा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन संख्या 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 15 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
2. ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 सितम्बर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 2 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
3. ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 सितम्बर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर रोड–उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
4. ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
5. ट्रेन संख्या 04727 हिसार– वलसाड स्पेशल के फेरों को 25 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04728 वलसाड – हिसार स्पेशल के फेरों को 26 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।
6. ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर–साईनगर शिरडी स्पेशल के फेरों को 28 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04716 साईनगर शिरडी – बीकानेर स्पेशल के फेरों को 29 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।
7. ट्रेन संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर स्पेशल के फेरों को 25 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर – अजमेर स्पेशल के फेरों को 26 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09031 एवं 09032 क्रमशः 20/09/2026 और 22/09/2026 से प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेगी।
विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।