{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 इंदौर-मुम्‍बई सेंट्रल द्विसाप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन सहित रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुल 10 जोड़ी ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित

 

 

रतलाम 29 जुलाई(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। इसमें इंदौर से चलने वाली दो जोड़ी द्विसाप्‍ताहिक ट्रेनें भी शामिल है।

      
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:

1.    ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल 28 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल  29 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

2.    ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल 30 अगस्त, 2026 तक तथा  ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 31 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

3.    ट्रेन संख्या 09309 इंदौर–हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल  30 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल  31 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

4.    ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल 26 अगस्त, 2026 तक  तथा  ट्रेन संख्या 09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 27 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

5.    ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी स्पेशल  28 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 29 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

6.    ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल 30 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल स्पेशल  31 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

7.    ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल 05 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल 07 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

8.    ट्रेन संख्या 09093 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल  28 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09094 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल  29 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

9.    ट्रेन संख्या 09097 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल   25 अगस्त, 2026 तक तथा  ट्रेन संख्या 09098 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल 26 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

10.   ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल   28 अगस्त, 2026 तक तथा  ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल  31 अगस्त, 2026 तक चलेगी।

ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ है। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।