{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम क्राइम : 12 घंटे के भीतर सुलझाई ट्रैक्टर बैटरी चोरी की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

रतलाम,01 मई (इ खबर टुडे)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 3 बैटरियां बरामद करने में सफलता हासिल की है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को फरियादी द्वारा थाना बड़ावदा पर तीन अलग-अलग ट्रैक्टर बैटरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

​सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
​थाना प्रभारी IPS वैभव प्रिय एवं उनकी टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी साक्ष्यों और मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों राहुल (27 वर्ष), पिता गोविंदलाल डाबी, निवासी मालीपुरा, बड़ावदा, ​हर्षित (24 वर्ष), पिता दीनदयाल बोरीवाल, निवासी खटीक मोहल्ला, बड़ावदा, ​विकास (18 वर्ष 4 माह), पिता गोपाल मालीवाड़, निवासी वार्ड नं. 12, बड़ावदा  को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 3 बैटरियां (2 एक्साइड कंपनी और 1 एसएफ कंपनी) बरामद की हैं।

​पुलिस के अनुसार, आरोपी हर्षित बोरीवाल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट और एससी/एसटी एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

​पुलिस टीम की भूमिका
​इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी IPS वैभव प्रिय, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक शिवजी यादव, आरक्षक गोपालसिंह सोनगरा, आरक्षक बहादुरसिंह और मुन्नालाल की मुख्य भूमिका रही। साथ ही उप निरीक्षक एम.एल. बड़ोदिया, जे.सी. कुमावत और अन्य आरक्षकों का भी सराहनीय योगदान रहा।