रतलाम / यात्रियों की सुविधा के लिए छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः चलेगी
रतलाम, 28 जनवरी(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से शीतकालीन अवधि के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विस्तारित फेरों का विवरण इस प्रकार रहेगा।
1. बांद्रा टर्मिनस – अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 22 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
2. अजमेर – दौंड साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09625 अजमेर–दौंड साप्ताहिक स्पेशल 26 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 09626 दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 27 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
3. अजमेर – सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 25 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 26 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
4. बीकानेर – साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर–साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल 28 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 01 मार्च 2026 तक विस्तारित।
5. हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल 22 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 04726 खडकी - हिसार साप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
6. हिसार – वलसाड साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 04727 हिसार – वलसाड साप्ताहिक स्पेशल 25 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
ट्रेन संख्या 04728 वलसाड - हिसार साप्ताहिक स्पेशल 26 फरवरी 2026 तक विस्तारित।
उधना - अयोध्या कैंट के लिए स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09093 उधना -अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 07.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.30 बजे अयोध्या कैंट पहुँचेगी। यह ट्रेन उधना से 13 फरवरी से 27 मार्च, 2026 तक चलेगी।
इस ट्रेन का रतलाम मंडल के रतलाम(13.35/13.45), नागदा(14.23/14.25), उज्जैन(15.25/15.30), मक्सी(16.30/16.32), एवं सीहोर(18.00/18.02) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09094 अयोध्या कैंट- उधना स्पेशल प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट से 14.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन को 17.15 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन यह ट्रेन अयोध्या कैंट से 14 फरवरी से 28 मार्च, 2026 तक चलेगी।
इस ट्रेन का रतलाम मंडल के सीहोर(06.19/06.21), मक्सी(07.21/07.23), उज्जैन(07.58/08.03), नागदा(08.58/09.00), रतलाम(09.40/09.50) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।