{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में दुकान के गल्ले से चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

रतलाम, 28 जुलाई (इ खबर टुडे)। बड़ावदा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े दुकान के गल्ले से नकदी चुराने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी कापी खरीदने के बहाने दुकान पर आए थे और मौका पाकर गल्ला साफ कर फरार हो गए थे।

फरियादी भरत परमार (निवासी बड़ावदा) ने थाना बड़ावदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 'परमार कम्प्यूटर' दुकान (कस्टम चौराहा, बड़ावदा) पर दो अज्ञात व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक से आए थे। आरोपियों ने कापी खरीदने का नाटक किया और दुकान पर मौजूद फरियादी के पुत्र महेन्द्र को उलझाकर गल्ले में रखे 14,700 रुपये चुरा लिए तथा बाजार की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 248/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा ग्रामीण संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान अब्बास पिता पिंगु अली सिया (निवासी हुसैन टेकरी, जावरा) के रूप में हुई। पुलिस ने हुसैन टेकरी रोड से मुख्य आरोपी अब्बास को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपने साले अली (निवासी हाथीखाना, जावरा) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
अब्बास पिता पिंगु अली सिया (उम्र 24 वर्ष), निवासी- हेदरी इमामबाड़ा, हुसैन टेकरी, जावरा।

सराहनीय भूमिका
इस खुलासे में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया, उप निरीक्षक एम.एल. बड़ोदिया, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक दिनेशसिंह तोमर, सुबेदारसिंह सेंगर तथा हुसैन टेकरी चौकी के आरक्षक कमलेश दांगी, कृष्णपाल और गोविन्द पंवार की सराहनीय भूमिका रही।