रतलाम / चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
रतलाम, 23 फरवरी (इ खबर टुडे)। दो दिन पूर्व जिले के सैलाना क्षैत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस चोरो से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व शुक्रवार को फरियादी भवर पिता बदीयाजी निनामा 38 वर्षीय निवासी ताराघाटी ग्राम सरवन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसके घर में ताला लगी लोहे की पलंग पेटी सहित उसमे रखा सामान टेबल पंखा, तीन गेती, पांच तगारी, दराता और घरेलु बर्तन जिसकी अनुमानित कीमत 40 हज़ार रुपए अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर एसडीओपी नीलम बघेल एवं सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में टीम गठित हुई। गठित टीम ने मुखबिर सूत्रों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर चोरी गया माल सहित चोरी के लिए उपयोग की गई महिंद्रा वीरों लोडिंग गाड़ी को भी बरामद किया। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरीयो की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक पिंकी आकाश (थाना प्रभारी सैलाना), सहायक उप निरीक्षक शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक 795 संदीप सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 761 निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक 752 तुफान भुरिया, आरक्षक 398 फकीरचंद सोलंकी, आरक्षक 626 जसवंत राठौर की सराहनीय भूमिका रही।