{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / शहर में पुलिस का खौफ ख़त्म, मारपीट, जान से मारने सहित हो गई चाकूबाजी, चार बदमाश राउंडअप

 
 

रतलाम, 05 मार्च (इ खबर टुडे)। शहर की पुलिस त्योहारों को देखते हुए आदतन अपराधियों, गुंडों बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा  रात्रि गश्त से लेकर शहर के प्रमुख मार्गो पर फ्लैग मार्च भी निकाला गया। लेकिन लगता है कि पुलिस के ये सारे प्रयास किसी काम के साबित नहीं हुए।  शहर में होली के दिन एक ही थाना क्षेत्र में मारपीट और लड़ाई झगडे की कई घटनाये हुई। असामाजिक तत्वों ने धुलेंडी के दिन जमकर गुंडागिर्दी मचाई। पुलिस ने इन मामलो में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस की डेली रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षैत्र अंतर्गत शांतिलाल पिता रघुनाथ भाभर भील 35 वर्ष निवासी जुलवानिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी सीताराम पिता रणछोड वसुनिया निवासी जुलवानिया ने दिलीप डाबी के मकान के बाहर गन्दी गन्दी - गालिया दी व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 

फरियादी शिवम पिता शैलेन्द्र नेना जाति वाल्मिकी 21 वर्ष निवासी आदिवासी होस्टल के पीछे विरियाखेडी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी गोपी पाल निवासी शितला माता मंदिर के पास विरियाखेडी, गोलु (आलुवाला) निवासी सदर, भेरूसिंह निवासी सदर ने जुलवानिया रोड विरियाखेडी ईंट भट्टे के पास निलेश और सौरभ के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

फरियादी डा. रजत अली पिता इस्पाक अली खान 32 वर्षीय निवासी गाँधी नगर चुरू रोड जिला झुनझुनु राजस्थान हा.मु. एचआईजी जेआर गंगा सागर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी डा. पंकज चौहान निवासी मेडिकल कालेज रतलाम, डा. प्रशांत निवासी मेडिकल कालेज रतलाम, डा. आशीष निवासी मेडिकल कालेज रतलाम, डा. गौतम निवासी मेडिकल कालेज रतलाम ने शासकीय मेडिकल कालेज परिसर में मारपीट कर चार पहिया वाहन उसपर चढ़ाने का प्रयास किया। 

रोशन उर्फ गोलू पिता रामअवत खैरवा जाति कुमावत 30 वर्षीय निवासी विरियाखेडी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि हनुमान ताल के
पीछे आरोपी शिवम वाल्मिकी और उसके अन्य साथी ने मारपीट की और मेरी मोटर सायकिल गाडी का मास्क तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। 

फरियादी मंथन पिता रघुवीर कौशल 28 वर्षीय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बुधवार शाम को उसकी दूकान पर आरोपी राकेश पिता सुखराम निवासी आमलीपाड़ा थाना डीडीनगर रतलाम, अनिल पिता सुखराम निवासी आमलीपाड़ा थाना डीडीनगर रतलाम और उसके कुछ अन्य साथी के साथ आये और दूकान में तोड़फोड़ कर गन्दी - गन्दी गालिया देकर मारपीट करने लगे। आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। 

फरियादी अक्षय पिता हरीश मेहता 18 वर्षीय निवासी नागर वास ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार शाम को दोस्तों के साथ जवाहर नगर से गुजर रहा था तभी आरोपी पलाश नि.रतलाम, विवेक नि.रतलाम और उसके साथी ने उनका रास्ता रोका और शराब पिने के लिए रुपए की मांग करने लगे। रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाक़ू से हमला कर दिया। जिससे में घायल हो गया। घायल अवस्था में दोस्त मुझे हॉस्पिटल ले गए। 

भवानीप्रतापसिह पिता कुलदीपसिह सिसोदिया जाति राजपुत 26 वर्षीय निवासी पीएनटी कालोनी लक्ष्मणपुरा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी लखन धनंजय निवासी मीराकुटी रतलाम, शिवा निवासी रतलाम और उसके अन्य साथी उसके घर आये और गन्दी - गन्दी गालिया देते हुए मारपीट करने लगे। 

बडबड रोड स्थित नई आबादी पर दो पक्षों में विवाद हो गया। फरियादी विकास पिता मांगीलाल भाभर 20 वर्षीय निवासी गंगासागर आरो आश्रम ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि राजेश पिता भेरुलाल लोधा निवासी बडबड और उसके अन्य साथी ने गालिया दी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वही दूसरे पक्ष के राजेश ने पुलिस को बताया कि विकास पिता मांगीलाल निवासी गंगासागर रतलाम और उसके अन्य साथी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 

औद्योगिक थाना क्षैत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के अनुसार गुंडागर्दी करने वाले और झगड़ा करने वाले आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चार अपराधियों को राऊंडअप कर लिया गया है। होली पर हुड़दंग मचाने और प्रकरण के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल सभी मामले की जांच की जा रही है।