चैत्र नवरात्र के बाद अब खुलेगी नलखेडा माता मंदिर की दानपेटियां
उज्जैन, 18 नवंबर (इ खबर टुडे / ब्रजेश परमार)। आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील अंतर्गत नलखेडा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर की दानपेटियों को करीब 6 माह बाद खोलने की तैयारी हो गई है। 19 नवंबर को दान पेटियों को खोला जाएगा और दान की गणना का क्रम शुरू होगा। संपूर्ण प्रक्रिया की विडियोग्राफी करवाई जाएगी।
नलखेडा तहसीलदार एवं मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रियंक श्रीवास्तव के अनुसार माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में लगी करीब 20 दान पेटियों को 19 नवंबर से खोला जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। दान पेटियों को खोलने व प्राप्त दान राशि की गणना एवं संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इस संपूर्ण कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कार्यपालिक दंडाधिकारी सुसनेर - नलखेड़ा अनुभाग राजेश श्रीमाल की उपस्थिति और निर्देशन में राजस्व कर्मचारी दान की गणना को अंजाम देंगे। श्री श्रीवास्तव के अनुसार अंतिम बार दान पेटियों को चैत्र नवरात्रि के बाद खोला गया था तबसे ही दान की गणना नहीं की गई है।