{"vars":{"id": "115716:4925"}}

  

रतलाम/ नाथ समाज के समाधी स्थल पर हो रहे  अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटाया ,समाजनो ने जताया आभार :देखिये वीडियो 

 

रतलाम ,25 मार्च (इ खबर टुडे )  शहर के दीनदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के सामने  नाथ समाज के पवित्र समाधि स्थल पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हटा दिया। इस कार्रवाई से समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, समाधि स्थल पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिससे धार्मिक आस्था और परंपराओं को ठेस पहुंच रही थी। समाज के लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत कर इस ओर ध्यान आकर्षित कराया था। मामले की गंभीरता को समझते हुए नायाब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर के सख्त आदेश पर राजस्व निरीक्षक तरुण सूर्यवंशी एवं क्षेत्रीय पटवारी कपिल चौबे ने  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/EHNOk55z6VM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EHNOk55z6VM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में समाधी स्थल क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर तोड़े गये अतिक्रमण को निगम द्वारा कब्जे में लिया गया। 

नाथ समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहेगी, बल्कि समाज की आस्था को भी सम्मान मिला है। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए ऐसे ही सख्त कदम आगे भी उठाने की अपेक्षा जताई।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस कार्रवाई को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त रखना बेहद जरूरी है, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक अपनी आस्था का पालन कर सकें।